धार: धार में नगर वन तक पहुंचने के लिए नई सड़क का कराया जाएगा निर्माण, खनिज विभाग ने ₹45 लाख की दी मंज़ूरी
वन प्रेमियों को वनों की अनुभूति करवाने के लिए धार शहर में नगर वन की स्थापना की गई है। नगर वन कालभैरव मंदिर के पीछे स्थित पहाड़ी पर विकसित किया जा रहा है। इसकी पहुंच को आसान बनाने के लिए जल्द ही कॉलभैरव मंदिर के पास से एक नई सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा।