घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में ओवरब्रिज निर्माण की धीमी गति से जनता परेशान, धूल और जाम से जूझ रहे लोग
सोमवार दोपहर 1 बजे। नगर की जीवनरेखा माने जाने वाले मुख्य मार्ग पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य इन दिनों सुस्त गति के कारण लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। एक ओर रेलवे फाटक बार-बार बंद होने से लंबा जाम लग रहा है, तो दूसरी ओर निर्माण स्थल से उड़ने वाली धूल ने आमजन का जीना दूभर कर दिया है।