कसिया: पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने धनौजी खुर्द में मदरसे पर लगाया भ्रष्टाचार व अवैध कब्जे का आरोप
कुशीनगर में अवैध मस्जिदों के बाद अब अवैध मदरसों को लेकर सियासत तेज हो गयी है। धनौजी खुर्द में ग्रामसभा की ज़मीन पर अवैध कब्जा…और उसी ज़मीन पर मदरसा संचालन को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा के एक पत्र ने जिले की सियासत और प्रशासन, दोनों में हलचल मचा दी है...पत्र सीधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा गया है।