कसिया: ग्रामीणों ने पिकअप से बिहार ले जाई जा रही 3 गोवंश के साथ एक आरोपी को पकड़ा, चौराखास पुलिस को सौंपा, दो फरार
चौराखास पुलिस ने एक पशु तस्कर को पकड़ने और पिकअप से गोवंश बरामद करने का दावा किया है। असल में ग्रामीणों ने भोर में पकड़कर पुलिस को मौके पर बुलाकर सौंपा था जिसके बाद पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से तस्करी कर ले जाई जा रही तीन गोवंश के साथ एक आरोपी हरीश उर्फ हरेश कुशवाह निवासी जौरा मोगलही को गिरफ्तार किया है।