अमरोहा: अमरोहा ने 'फार्मर रजिस्ट्री' में रचा कीर्तिमान, 96.17% लक्ष्य पूरा कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया
Amroha, Amroha | Jul 2, 2026 अमरोहा। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'फार्मर रजिस्ट्री' (किसान आईडी) अभियान में अमरोहा ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। जिले ने 96.17 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।