खरगोन जिले में अपनी लंबित मांगों को लेकर 920 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 3 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सीएमएचओ कार्यालय परिसर में धरना देकर कर्मचारियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन सभी शासकीय कार्यों का बहिष्कार कर दिया, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।