पंचकूला: ठरवा गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी मनवीर गिल ने की बैठक
पंचकूला जिला की विधान सभा कालका के गांव ठरवा में कांग्रेस की कालका से पूर्व प्रत्याशी मनवीर कौर गिल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ, ग्रामीणों के साथ बैठक की ओर कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के सरकार के राज में युवाओं को रोजगार नही मिला। किसानों, सरपंचों, आगनवाड़ी वर्कर, आशा, एनएचएम को प्रदर्शन करने पड़े।