आरा: गंगा किनारे दुकान लगाने के विवाद में महिला को पीट कर किया जख्मी घटना महुली घाट की
Arrah, Bhojpur | Apr 26, 2024 गंगा किनारे सिंदूर व अन्य सामग्रियों का दुकान लगाने के विवाद को लेकर दो पाटीदार आपस में भिड़ गए। जिसमें एक महिला को लाठी डंडे और रॉड से पीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला सरैया गांव की अनिल गोस्वामी की पत्नी आरती देवी है। जिसे बड़हरा पीएचसी से आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। मामले की जानकारी कृष्णगढ़ पुलिस को दी गई है पुलिस पड़ताल कर रही है।