आरा: आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पोर्टिको स्थित शौचालय के समीप 15 दिन से लापता एक महिला का शव बरामद
Arrah, Bhojpur | Apr 26, 2024 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पोर्टिको स्थित शौचालय के समीप शुक्रवार की सुबह 15 दिन से लापता एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा- तफरी आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतका टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला वार्ड नंबर 26 निवासी विकाश कुमार की 23 वर्षीया पत्नी अफसाना खातून है।