टनकुप्पा: टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बरतारा बाजार में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Tan Kuppa, Gaya | Aug 14, 2024 टनकुप्पा थाना क्षेत्र के आरोपुर पंचायत के बरतारा बाजार में करंट लगने से बाजार निवासी संतोष यादव व महेश यादव की मौत मौके पर हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में चचेरे भाई थे। खेत पटवन करते वक्त करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर बुधवार की सुबह से ही बरतारा बाजार की दूकानदारों ने दूकाने बंद कर शोक जताया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।