चायल: पहाड़पुर सुधवर गांव में गैस सिलिंडर लीकेज से लगी आग, गृहस्थी जलकर खाक, बुजुर्ग महिला झुलसी
थाना चरवा क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे गैस सिलिंडर लीकेज से अचानक आग लग गई। आग में घर की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। चाय बना रही बुजुर्ग महिला झुलस गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में घर में पाला गया तोता भी जल गया।