संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नगर परिषद कार्यालय छनेरा नया हरसूद में एक शिविर आयोजित किया गया। संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत 12 जनवरी से 15 फरवरी तक घर-घर जाकर शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों के आवेदन लिए गए थे। जिसमें कुल 1313 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें से 1294 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।