बीकानेर: केंद्रीय जेल के कैदियों ने राजविंदर रंगमंच पर सजाई संगीत की महफ़िल, संभागीय आयुक्त भी रहीं मौजूद
बीकानेर की केंद्रीय जेल में इन दिनों एक अनोखी पहल देखने को मिल रही है। यहां बंद कैदी संगीत की स्वर लहरियां बिखेरते हुए अपने अतीत को भुलाने और बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। ये साजिंदे आम फनकार नहीं, बल्कि वे कैदी हैं जो कभी अपराध की दुनिया में थे, लेकिन अब संगीत के माध्यम से अपनी जिंदगी को एक नया आयाम देने की कोशिश कर रहे हैं।