अकबरपुर: पतरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में लगी आग, एक महिला की जिंदा जलकर हुई मौत, पति गंभीरता से झुलसा
गजनेर थाना क्षेत्र के पतरा गांव में एक झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।आग लगने के दौरान झोपड़ी के अंदर मौजूद पति-पत्नी बाहर नही निकल सके।झोपड़ी की दीवाल गिरने से महिला नीचे ही दब गई।राहगीरों ने पति को किसी तरह बाहर निकाला, किंतु वह बुरी तरह झुलस गया।वहीं महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई।