सगड़ी: रौनापार थाना क्षेत्र में मिट्टी पाटने के दौरान दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत मिट्टी पाटने के दौरान दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है । वही वीडियो में विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर युवक द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने का भी मामला बताया जा रहा है । वायरल वीडियो में युवक ने पुलिस पर पैसे लेने और मारपीट करने का आरोप लगाया ।