मल्हारगढ़: 3 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार, मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाई
मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 3 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी आमिर पिता मुनव्वर खान, निवासी अंसार नगर, हुसैनी चौक, रखियाल रोड, अहमदाबाद (गुजरात) की गिरफ्तारी का खुलासा किया। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित था,स्थायी वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,