हरदोई: पिहानी के देहलिया रामपुर गांव में टीन के नीचे सो रहीं मां-बेटी को सांप ने काटा, दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम
Hardoi, Hardoi | Oct 1, 2025 पिहानी थाना क्षेत्र के देहलिया रामपुर गांव निवासी 40 वर्षीय नन्ही पत्नी शिवचरन अपनी 11 वर्षीय बेटी कोमल के साथ गांव में ही जगराता सुनने गई थी और वहां से वापस आकर टीन शेड के नीचे सो गई।बताया जा रहा है कि सांप ने पहले बेटी कोमल को काटा और उसके बाद मां नन्ही को, जिसके बाद नन्ही चिल्लाई जिससे अन्य लोग जाग गए और दोनों इलाज के लिए स्वस्थ केंद्र ले गए।