दलौदा: अंबाजी धाम निपानिया में उमड़ी आस्था, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
मंदसौर जिले के अंबाजी धाम निपानिया में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा नजर आया, आरती के दौरान जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा, श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर को चमत्कारी माना जाता है और यहां लाल लाचा डोरा बांधने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं,