कांके: रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 21, 2024 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दे कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर जा रहे हैं। मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 10 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरफ के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया और उन्हें जेल भेज दिया है।