ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र नटराज कला केंद्र चोगा पहुंचे फ्रांस के पर्यटकों ने मानभूम छऊ नृत्य का आनंद लिया. अंतराष्ट्रीय छऊ नृत्य कलाकार सह सचिव प्रभात कुमार महतो के निर्देशन में नटराज कला केन्द्र चोगा के कलाकारों ने छऊ नृत्य का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर विदेशी पर्यटकों को मन मोह लिया. मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध की कथा को चित्रित किया गया.