हनुमानगढ़ जिले के भादरा में मुर्गों की लड़ाई करवाकर सट्टे का दाव लगाते हुए पुलिस ने कुल 10 जनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 43200 की नगदी भी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जिले के भादरा थाना में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, वहीं लड़ाई में घायल मुर्गों का पशु चिकित्सालय में उपचार करवाया जा रहा है।