मड़ियाहू: खैरुद्दीनगंज (रानीपुर) में बोलेरो की टक्कर से सहायक अध्यापक की हुई मौत
मड़ियाहूं नगर के खैरुद्दीनगंज (रानीपुर) निवासी एवं विकासखंड रामनगर के भटवार उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार पांडेय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना गुरुवार रात शिवपुर बाईपास के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।