टांटोटी: दलहन बीज अनुदान सीमा बढ़कर 2 हेक्टेयर हुई, कृषि मंत्रालय की टीम ने सरवाड़-केकड़ी का दौरा किया
Tantoli, Ajmer | Jul 9, 2026 कृषि मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय टीम ने गुरुवार को दोपहर 2 बजे तक सरवाड़ व केकड़ी क्षेत्र का दौरा किया।टीम ने दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के तहत संचालित योजनाओं का जमीनी निरीक्षण किया।किसानों के खेतों में मूंग की फसल का अवलोकन किया गया और किसानों से सीधे संवाद कर आधुनिक खेती के तरीकों पर चर्चा की गई।दौरे के दौरान किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई।