आखिरकार 108 दिन बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के घर का बिजली कनेक्शन वापस छोड़ दिया गया। हाईकोर्ट के आदेश की पालना में डिस्कॉम अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने शुक्रवार देर शाम को कनेक्शन वापस जोड़ा। बिजली बिल बकाया होने के चलते यह कनेक्शन काटा था। सांसद बेनीवाल के ऑफिस की तरफ से शुक्रवार देर शाम 8 बजे बताया कि कनेक्शन वापस जोड़ दिया गया है।