दिनारा: दिनारा में धूमधाम से मनाया गया वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव
Dinara, Rohtas | Apr 23, 2026 दिनारा प्रखंड क्षेत्र के दिनारा स्थित सिद्धी विनायक मैरेज हॉल में आज गुरुवार को 1बजे बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।