बारां: कोयला गांव के समीप माताजी बाग के पास 2 बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 2 जने घायल कोटा किया रैफर
Baran, Baran | Jul 14, 2024 . निकटवर्ती कोयला गांव के समीप रविवार को दो बाइक की भिड़न्त हो गई। इससे दोनों बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को कोटा रैफर किया गया है। सदर थाना पुलिस ने बताया कि कोयला के समीप दो बाइक की आमने-सामने की भिड़न्त में दोनों बाइक सवार घायल हुए है। घायलों में एक मोहन सिंह कोयला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ड्यूटी कर लौट रहा था। ।