आरोन: आरोन थाना पुलिस ने महिला से ₹5.41 लाख हड़पने और जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोन थाना पुलिस ने दो गंभीर मामलों में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 8 नवंबर को थाना प्रभारी ने बताया, एसपी के निर्देशन में 7 जून 2024 को ग्राम मरेतिया में जानलेवा हमला करने वाले आरोपी हनुमत सिंह भील को गिरफ्तार किया है। वहीं 6 सितंबर 2024 को एक महिला को डरा धमकाकर ₹5.41 लाख हड़पने वाले नेपाल सिंह यादव निवासी झंझोन को गिरफ्तार किया गया है।