मेरठ: भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमले के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से SSP ऑफिस पर किया प्रदर्शन
Meerut, Meerut | Dec 23, 2024 मेरठ में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने एसएसपी ऑफिस का घेराव करते हुए प्रदर्शन कर दिया। किसान दो जानलेवा हमले के आरोपियों पर कार्यवाही न होने के चलते नाराज थे। दोनों मामलों में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की और आरोपियों पर कार्यवाही न होने पर अनिश्चित काल के धरने की चेतावनी दे डाली