कोतमा: कोतमा पुलिस ने गुम हुए 11 मोबाइल फोन वापस लौटाए
Kotma, Anuppur | Jan 6, 2026 मंगलवार 5:00 बजे कोतमा थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला सहित स्टाफ ने गुम 11 मोबाइल को ढूंढते हुए उनके मालिकों को लौटाया गया। पुलिस ने बताया गया कि मोबाइल गुम हो जाने के बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी जिस पर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने काफी मेहनत के बाद इन मोबाइल को ढूंढते हुए उनके मालिकों को थाने बुलाकर इन्हें सौंप दिया।