फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ क्षेत्र विजय नगर में छत से गिरा व्यक्ति, घायल, पुलिस पर धक्का देने का आरोप
थाना रामगढ क्षेत्र विजय नगर में मुकेश शर्मा नामक व्यक्ति घर की छत से गिरकर गुरूवार रात सवा आठ बजे क़रीबन घायल हो गया। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान उसने टूण्डला पुलिस पर जानबूझकर छत से धक्का देने का आरोप लगाया। मुकेश का दावा है कि उसने अपने लापता बेटे की शिकायत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री, डीजीपी, मानवाधिकार आयोग, एसएसपी तक की थी, जिससे नाराज हो गए।