सिलाव: वेगमपुर गांव के नथाचक टोला में दो मकानों से लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी
Silao, Nalanda | Oct 10, 2024 नालंदा थाना के वेगमपुर गांव के नथाचक टोला में मंगलवार की देर रात करीब दो बजे बदमाशों ने दो घरों से लाखों रूपये की संपत्ति चुरा ली है. घटना की सूचना दोनों घरों के मालिक को बुधवार की सुबह मिली. यह जानकारी नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बुधवार की दोपहर करीब दो बजे दिया.