कटनी नगर: जिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं ब्लड एंटी सीरम, बाहर पैथालॉजी में जांच कराने मजबूर नागरिक<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
जिला अस्पताल में ब्लड एंटी सीरम उपलब्ध नहीं होने के कारण रक्त संबंधी कोई भी जांच नहीं हो रही आलम यह है कि पैथोलॉजी में रक्त संबंधी जांच नहीं होने के कारण नागरिकों को बाहर पैथोलॉजी में महंगे दामों पर जांच करानी पड़ रही है। इस संबंध में आज शनिवार दोपहर 12:30 पर नागरिकों ने जानकारी दी। तीन से चार दिनों से जिला अस्पताल में यह स्थिति है।