कटनी नगर: मिशन चौक अंडरपास में लगा भीषण जाम, रेंगते दिखे वाहन चालक, एंबुलेंस भी फंसी
शहर के मिशन चौक अंडर पास में आज शुक्रवार शाम 7:10 मिनट भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो गई। दो पहिया वाहनों से लेकर चार पहिया वाहन चालक डेढ़ से 2 घंटे तक जाम में फंसे रहें इस जाम में एक 108 एबुलेंस भी फंसी रही। जरूरी कार्य से घरों से निकले नागरिको को इस कारण परेशान होना पड़ा।