आगरा: स्मार्ट सिटी परियोजना के आइसोलेशन ट्रांसफॉर्मर व बैटरी चोरी करने वाले तीन अभियुक्त चल घर चौराहे के पास से गिरफ्तार
थाना रकाबगंज पुलिस ने एक चोरी की घटना का खुलासा किया है, स्मार्ट सिटी परियोजना में उपयोगी आइसोलेशन ट्रांसफॉर्मर की बैटरी चोरी करने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है इनके द्वारा शहर में अलग-अलग जगह पर CCTV के जंक्शन बॉक्स से बैटरी चोरी की गईं थी, पुलिस ने चीलघर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है, कब्जे से 6 बैटरी आइसोलेशन ट्रांसफार्मर समेत बरामद किया है।