मध्यप्रदेश के बड़वाह नावघाट खेड़ी के स्थित नर्मदा घाट पर रविवार सुबह श्रीराम भक्त प्रभातफेरी मंडल द्वारा साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। लगभग दो घंटे तक चले इस अभियान में मंडल के सदस्यों ने घाट क्षेत्र एवं पुल तक फैले कचरे को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया।अभियान के दौरान नर्मदा जल में विसर्जित किए गए पुराने कपड़ों को बाहर निकाला गया।