सेवा निवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन बरेली कमिश्नर को सौंपा। संघ ने कहा कि पेंशनर सदस्यों की समस्याएं बार-बार अवगत कराने के बावजूद अब तक हल नहीं हुईं। उन्होंने आठवें वेतन आयोग के विचारार्थ विषयों में पेंशनरों और पेंशनरी लाभों को शामिल करने की मांग की, ताकि पेंशनरों का हित सुरक्षित रह सके।