रानीगंज: कोठियाही गांव में 33 हजार लाइन पर गिरी आम की डाली, 9 घंटे तक ठप रही बिजली
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के कोठियाही गांव में सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि तेज आंधी के दौरान आम की भारी डाली 33 हजार की विद्युत लाइन पर गिर गई। इसके चलते रात करीब एक बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई और सोनाही विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लगभग 15 से 16 गांवों में अंधेरा छा गया। बिजली गुल होते ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो उठे। ग्रामीणों ने काफी देर तक बिजली आने