अम्बाला: महिला पुलिस थाना में पॉक्सो के तहत दर्ज नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Ambala, Ambala | Apr 13, 2024 अंबाला के एक गांव में एक बुजुर्ग ने बीती 12 अप्रैल को गांव की ही नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की, जिसकी शिकायत परिवार ने महिला पुलिस थाना को दी थी। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसका मेडिकल करवाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे अब जेल भेज दिया है।