अम्बाला: विद्या विहार में दिए हुए 18 लाख 60 हजार रुपए वापस मांगने पर मां बेटे पर हमला, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Ambala, Ambala | Apr 13, 2024 अंबाला कैंट के विद्या विहार इलाके में महिला ने एक परिवार पर मारपीट करने के आरोप लगाते हुए थाना पड़ाव पुलिस को शिकायत दी है।जिसमें बताया गया है कि आरोपी उसके पास से 18 लाख 60 हजार रुपए ले चुके हैं। जिसका सबूत उसके पास रजिस्टर में की गई एंट्री और हस्ताक्षर हैं। वह अपने पैसे मांगने के लिए बेटे के साथ गई तो उस पर परिवार ने बाहर से गुंडे बुलाकर हमला कर दिया।