जबलपुर: जबलपुर बरगी क्रूज हादसा: कामराज का शव मिला, उजड़ गया परिवार
जबलपुर के बरगी बांध की लहरों में गुरुवार को समाई खुशियां रविवार सुबह मातम की पराकाष्ठा पर पहुंच गईं। तीन दिनों के सघन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने लापता कामराज का शव बरामद कर लिया है। सुबह 11 बजे जब कामराज का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज लाया गया, तो वहां मौजूद परिजनों की चीखों ने हर किसी का कलेजा छलनी कर दिया। एक पल की आंधी ने