वाराणसी में बेकाबू कार ने पांच लोगों को मारी टक्कर, सड़क पर मची अफरातफरी
सिगरा थाना के इंग्लिशिया लाइन चौराहे के समीप बेकाबू कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। इससे अफरातफरी मच गई। घायलों को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।