गिरिडीह: गिरिडीह में वैन ह्यूसेन शोरूम की छत काटकर चोरी, नकदी समेत सीसीटीवी उपकरण ले उड़े चोर; पुलिस जांच में जुटी।
नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के समीप गिरिडीह-पचंबा मुख्य मार्ग स्थित वैन ह्यूसेन कपड़ा शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया। मंगलवार सुबह 10 बजे शोरूम संचालन को इस चोरी की जानकारी लगी। जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।जानकारी के अनुसार, सोमवार रात अज्ञात चोर शोरूम की छत काटकर अंदर दाखिल हुए और वहां रखी नकदी समेत कई महत्वपूर्ण सामान लेकर फरार हो गए।