भानपुर: रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का मौसम खराब होने से वाल्टरगंज में कार्यक्रम रद्द, सर्किट हाउस में किसानों से मिले
Bhanpur, Basti | Oct 30, 2025 जिले के वाल्टरगंज में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का एक कार्यक्रम प्रस्तावित था।लगातार मौसम खराब होने की वजह से यह कार्यक्रम रद्द हो गया और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सर्किट हाउस में किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना, साथ ही कार्यक्रम रद्द होने पर दुख भी जताया है।