बारा सगवर थाना क्षेत्र के ऊंचगांव गांव निवासी संतोष द्विवेदी (55) पुत्र रामशंकर का शव बुधवार दोपहर करीब 02 बजे गांव के किनारे स्थित तालाब के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।