बागपत: सादिकपुर सिनौली के पीड़ित ने SE बागपत से की शिकायत, खेत में विद्युत पोल लगाकर कनेक्शन देने और लाइन चालू करने का आरोप
Baghpat, Bagpat | Sep 27, 2025 शनिवार को करीब 11 बजे सादिकपुर सिनौली के पीडित वीशु शर्मा का आरोप है कि ऊर्जा निगम के जेई ने 20 सितंबर 2025 की दोपहर करीब दो बजे बिना अनुमति के उनके खेत में विद्युत पोल लगा दिए। इसका विरोध करने पर ऊर्जा निगम से संबंधित कर्मचारी का कहना है कि अन्य किसान को लाइन देने के लिए उनके खेत में विद्युत पोल लगाए गए हैं।