काराकाट: काराकाट के प्रियांशु ने रचा इतिहास, बिहार बोर्ड मैट्रिक में 9वां स्थान हासिल किया
Karakat, Rohtas | Mar 29, 2026 काराकाट प्रखंड स्थित गोडारी गांव में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब रविवार को दोपहर करीब 2 बजे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित हुआ। रामरूप हाई स्कूल के छात्र प्रियांशु कुमार ने 500 में से 482 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में टॉप-10 में 9वां स्थान हासिल किया। प्रियांशु की सफलता के पीछे उनकी मां सीमा देवी का संघर्ष सबसे बड़ी ताकत रहा।