शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र के सरकारी धान क्रय केंद्र पर तौलाने के नाम पर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। युवक अभिषेक सिंह ने बताया कि जब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर राजा मंडी स्थित क्रय केंद्र पहुंचा तो एक व्यक्ति ने पहले 100 रुपये प्रति कुंतल, फिर 200 और बाद में 250 रुपये प्रति कुंतल देने की मांग की।