धमतरी: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में पहली बार नजर आया जंगल का सबसे निडर जीव, हनी बैजर
धमतरी जिले में आने वाले उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व में एक बार फिर दुर्लभ वन्य जीव नजर आया है। यहां वन विभाग द्वारा लगाया गए ट्रैप कमरे में जंगल का सबसे निडर जीव माने जाने वाले हनी बैजर कैद हुआ है। जिसका वीडियो टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने सोशल मीडिया में जारी किया है। वरुण जैन ने बताया कि हनी बैजर जंगल का सबसे निडर एवं आक्रामक जीव है।