प्रेम प्रसंग का खूनी अंजाम: युवती को माथे पर गोली मार युवक ने खुद भी जान दी
डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी में सनसनी, गंभीर घायल छात्रा अस्पताल में भर्ती, दो पिस्टल बरामद
मेरठ।कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी बुधवार शाम उस समय गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी, जब एक युवक ने कथित रूप से अपनी परिचित युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच की।
पुलिस के अनुसार शिवलोक पुरी निवासी आदित्य कुमार मंगलवार शाम डिफेंस एंक्लेव स्थित जोनल पार्क के बाहर अपनी परिचित युवती से मिलने पहुंचा था। युवती पहले अपनी स्कूटी से मौके पर पहुंची, जबकि कुछ देर बाद आदित्य बाइक से व�