चतरा: चतरा जिले में विजयादशमी पर मंगलवार को दुर्गापूजा के तहत विभिन्न पूजा पंडालों में हवन किया गया
Chatra, Chatra | Oct 20, 2026 चतरा जिले में विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को दुर्गापूजा के तहत विभिन्न पूजा पंडालों में हवन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच धूप, घी, जौ और तिल हवन कुंड में डालकर आहुतियां दी गयीं।हवन के बाद आरती की गयी। पुष्पांजलि और कन्या पूजन के बाद कलश विसर्जन किया गया। इस दौरान माता के जयकारों से पूजा पंडाल गूंजते रहे